{"_id":"5e8ccd558ebc3e78dc777ca8","slug":"hardoi-homeguard-kills-wife-and-throws-dead-body-in-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका, पुलिस की जांच में खुलासा, लाश की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका, पुलिस की जांच में खुलासा, लाश की तलाश
Wed, 08 Apr 2020 12:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी में तैनात होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव गर्रा नदी में फेंक दिया। यह खुलासा पुलिस ने मृतका की मां से मिली तहरीर पर की गई जांच में किया है। पुलिस ने होमगार्ड के विरुद्ध पत्नी की हत्या और सुबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुगवां निवासी शांती देवी ने बताया कि गांव का ही नारायण सिंह होमगार्ड है। 2012 में नारायण सिंह गांव की रहने वाली शांती देवी की पुत्री बबली को बहला-फुसलाकर ले गया था। शांती ने नारायण सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। होमगार्ड को जेल भेजा गया था। जेल से छूटकर आने के बाद नारायण सिंह ने बबली से शादी कर ली थी।

शादी के बाद पता चला कि नारायण पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी ग्राम मरसा में रहती है। दूसरी शादी होने के बाद से बबली और नारायण सिंह शहर के खंजनपुरवा में किराये पर रहते थे। तीन अप्रैल से बबली की खबर नहीं मिलने पर शांती ने नारायण सिंह से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
सोमवार को शांती देवी ने शहर कोतवाली में बबली की हत्या किए जाने और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए नारायण के खिलाफ तहरीर दी। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक तीन अप्रैल को ही बबली की हत्या हो गई थी।
नारायण सिंह ने पत्नी का शव रजाई के कवर में रख सांडी थाना क्षेत्र में गर्रा नदी में फेंक दिया। घटना के पीछे पता चला है कि नारायण का प्रेम संबंध शाहाबाद क्षेत्र में एक युवती से हो गया है और इसके कारण ही हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।