फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi-Delivery-Boy-Dies-Bike-Collides-With-Tree-Unnao-Katra-Road

Hardoi: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, डिलीवरी ब्वाय की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 10 Aug 2026 05:10 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 05:10 PM IST
सार

Hardoi News: उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा के पास सोमवार दोपहर डिलीवरी ब्वाय की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Hardoi-Delivery-Boy-Dies-Bike-Collides-With-Tree-Unnao-Katra-Road
फाइल फोटो अश्वनी शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा गांव के पास सोमवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राइवेट डिलीवरी कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय डिलीवरी ब्वाय की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

विज्ञापन

कांवड़ लेकर लौटा था घर, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव निवासी अश्वनी शर्मा (28) पुत्र राम निवास के रूप में हुई है। पिता राम निवास ने बताया कि सोमवार सुबह अश्वनी सकाहा मंदिर से कांवड़ लेकर घर लौटा था। घर पहुंचकर उसने खाना खाया और इसके बाद ड्यूटी पर निकल गया। सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे जैसे ही वह उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा के पास पहुंचा, तभी अचानक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो वर्षीय मासूम बेटे राघव को छोड़ गया है। हरपालपुर कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हादसा हुआ है। शव का पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed