{"_id":"6102cb718ebc3e586170f6f7","slug":"hardoi-before-the-marriage-the-eunuchs-took-away-the-groom-a-eunuch-said-has-married-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: निकाह से पहले किन्नरों का हंगामा, दूल्हे को ले गए साथ, एक किन्नर ने कहा- पहले कर चुका है शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: निकाह से पहले किन्नरों का हंगामा, दूल्हे को ले गए साथ, एक किन्नर ने कहा- पहले कर चुका है शादी
Thu, 29 Jul 2021 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:08 PM IST
सार
हरदोई के एक युवक का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई माह पहले तय हुआ था। इसके बाद युवक निकाह करने से टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महमंद में एक निकाह के दौरान किन्नरों ने हंगामा कर दिया। दूल्हा बने युवक के साथ पूर्व में शादी हो जाने की बात कहकर किन्नर उसे अपने साथ ले गए। हंगामे के दौरान बराती व अन्य लोग मौके से भाग निकले।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी एक युवक का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई माह पहले तय हुआ था। इसके बाद युवक निकाह करने से टालमटोल करने लगा। बुधवार को युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत सरदारगंज पुलिस चौकी में की तो चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की।
गुरुवार को निकाह होने की बात तय हुई। महमंद में एक आवासीय परिसर में निकाह की तैयारी चल रही थी। बराती और जनाती भी पहुंच चुके थे। इसी दौरान दो वाहनों से कन्नौज जनपद के 10 किन्नर वहां पहुंच गए और निकाह न करने देने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना था कि युवक पर 53 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। एक किन्नर ने युवक के साथ पूर्व में ही शादी किए जाने की बात भी कही। यह सब देख मौके से बराती-जनाती इधर-उधर हट गए। किन्नरों के तेवर देख युवक भी उनके साथ चला गया।