फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Action against two policemen

हरदोई: गोलीकांड के बाद बिगड़े हालात के मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 10 Nov 2021 01:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Nov 2021 01:58 PM IST
सार

हरदोई जिले में युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की थी। इस दौरान पुलिस की ओर से परिजनों से अभद्रता की बात सामने आई थी। इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Hardoi: Action against two policemen
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में दिवाली के अगले दिन 5 नवंबर की सुबह हुए गोलीकांड के बाद बिगड़े हालात के मामले में एसपी के स्तर से बड़ी कार्रवाई हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव की आख्या के आधार पर एसपी अजय कुमार ने पाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे और उपनिरीक्षक मोहम्मद अजीम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इस घटना में पूर्व में भी एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। दरअसल गोली लगने से घायल हुए शिरीष के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की थी। जाम खुलवाने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने पीड़ित के परिजनों से जमकर अभद्रता की थी। इसके बाद माहौल बिगड़ गया था। पूरे प्रकरण की जांच एसपी ने कराई थी और जांच आख्या मिलने पर निलंबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed