फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident High speed DCM hit the bike young man died the other narrowly escaped

Hardoi Accident: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…दृसरा बाल-बाल बचा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Aug 2025 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:01 AM IST
सार

Hardoi News: संडीला-मल्लावां मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Hardoi Accident High speed DCM hit the bike young man died the other narrowly escaped
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे डीसीएम ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। मल्लावां कोतवाली के कस्बा फतेहपुर निवासी सारुफ (26) गांव में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मुहल्ले के ही रहने दोस्त जैद (20) के साथ बाइक से संडीला मेला देखने जा रहा था।

विज्ञापन

जैद के मुताबिक कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर गौसापुर पुल के निकट संडीला की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे सारूफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जबकि पीछे बैठा जैद बाल-बाल बच गया। चालक डीसीएम को छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed