फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardik patel rally in fatehpur for lok sabha election 2019

हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा...'हमें चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री की जरूरत है'

Thu, 25 Apr 2019 02:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Apr 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
hardik patel rally in fatehpur for lok sabha election 2019
फतेहपुर में सभा के दौरान हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के अमौली में गुरुवार को गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के लिए जनसभा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव डॉक्टर अंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। आपने यदि समझदारी से वोट नहीं दिया तो संविधान को भाजपा खत्म कर देगी।
विज्ञापन


यह आपकी शक्ति कम करना चाहती है। सोचना आपको है कि आप बाबा बाबा साहब के संविधान को चाहते हैं या भाजपा के संविधान को। कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि आपने जिस गुजरात मॉडल को देखकर नरेंद्र भाई मोदी को देश की सत्ता सौंपी उस गुजरात की बदहाली कभी गुजरात आकर देख लीजिए।
विज्ञापन


 

hardik patel rally in fatehpur for lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करते हार्दिक पटेल
अहमदाबाद को छोड़ गुजरात में बेरोजगारी पानी की समस्या और तमाम दिक्कतें मिल जाएंगी। फतेहपुर में भी पानी की समस्या है इसके समाधान का प्रयास नहीं किया गया। पशुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। योगी सीएम जरूर है लेकिन वह आपके लिए काम नहीं कर रहे बल्कि केवल आरएसएस वह कुछ लोगों के लिए काम कर रहे हैं।

देश की आजादी में कांग्रेस ने ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में एक बच्ची से बलात्कार हुआ भाजपा विधायक का नाम आया पर भाजपा ने अपने विधायक को सस्पेंड तक नहीं किया। यह है भाजपा। हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात मॉडल दिखा कर देश में मोदी सत्तासीन हो गए लेकिन उन्होंने केवल अडानी-अंबानी के लिए काम किया है।

किसानों की खाली जेब को भरने के लिए कोई काम नहीं हुआ। खुद को चौकीदार कहते हैं पर हमें चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री की जरूरत है। वैसे भी चौकीदार किसान के खेत में नहीं होते उद्योगपतियों के घर या ऑफिस में होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed