फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hanging the dead body of a newly married woman by murder

दहेज में चार लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने हत्या कर नवविवाहिता की लाश काे फंदे पर टांगा

Mon, 02 Dec 2019 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Dec 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Hanging the dead body of a newly married woman by murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज के उदियापुर में दहेज में चार लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर टांग दिया। औरैया से पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।  उदियापुर निवासी कन्हैया पुत्र रतीराम का विवाह 22 अप्रैल 2019 को जनपद औरैया के थाना दिबियापुर के पुरवा उमरन में रहने वाले उमेश चंद्र की बेटी रूबी से हुआ था।
विज्ञापन


 

Trending Videos

शादी के बाद से कन्हैया और उसके परिजन रूबी के घरवालों से दहेज में चार लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। सोमवार सुबह कमरे में रूबी का शव फंदे पर झूलता मिला। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। यह हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

मौके पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा, हसेरन चौकी इंचार्ज संजय यादव पहुंच गए। फोरेंसिक टीम के साथ एएसपी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

पुलिस ने मृतका के पिता उमेश चंद्र की तहरीर पर पति कन्हैया, ससुर रतीराम, सास कलावती और ननद खुशबू के खिलाफ रूबी की हत्या कर शव टांगने का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed