{"_id":"5937058e4f1c1b821c9c8cee","slug":"hanged-youth-body-missing-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका युवक पेड़ से हुआ गायब, पुलिस के हाथ पांव फूले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका युवक पेड़ से हुआ गायब, पुलिस के हाथ पांव फूले
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:27 AM IST
सार
ठेकेदार को फंसाने के लिए रचा मौत का नाटक
चार घंटे तक ताड़ी के पेड़ पर फंदे से लटका रहा युवक
परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए किए हंगामा
पुलिस ने युवक को शांतिभंग में भेजा जेल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने ताड़ी के पेड़ पर चढ़ कर फंदा लगा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। चार घंटे बाद पुलिस उसे मृत समझ जब शव उतारने की तैयारी में थी, अचानक डेडबॉडी पेड़ से गायब हो गई...
यह मामला हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव का है। सोमवार शाम को हुई इस घटना से पुलिस सकते में आ गई। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बाद में वह दूसरे पेड़ पर टंगा मिला। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र बघौडा निवासी मेवाराम (20) पुत्र स्व. बेचेलाल ताड़ी निकालने के साथ ही गौसगंज निवासी निक्कू वर्मा की खेती का काम देखता है। सोमवार सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर मेवाराम एवं निक्की के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। शाम करीब सात बजे ताड़ी के पेड़ पर करीब 35 फीट ऊंचाई पर मेवाराम फंदे से लटका दिखा। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
कासिमपुर और कछौना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मेवाराम के परिजनों ने ताड़ी ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया। वे रिपेार्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। देर रात एएसपी पूर्वी ज्ञानेंजय सिंह ने मायरलेस पर मैसेज दिया तो संडीला, बघौली, मल्लावां कोतवाली के साथ यूपी100 की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस मौक पर जुटी भीड़ हटाने लगी। पुलिस ने उसे उतारने की तैयारी शुरू की।
रात करीब 10:15 बजे एसओ बृजेश सिंह ने ऊपर टार्च लगाई तो फंदे पर लटका मेवाराम गायब था। इससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। मौके पर मौजूद फोर्स मेवाराम की तलाश करने लगी। करीब घंटेभर की खोजबीन के बाद मेवारात कुछ दूरी पर स्थिति दूसरे ताड़ी के पेड़ पर चढ़ा मिला। इस पर पुलिस ने फटकार लगाकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। मेवाराम ने पुलिस को बताया कि निक्कू वर्मा ने फसल की सिंचाई के लिए रुपये नहीं दिए थे। उसे फंसाने के लिए फंदा लगाकर मरने का नाटक किया था।