फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Youth killed in land dispute, two real brothers arrested

हमीरपुर: जमीन विवाद में युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार, घर के अंदर खूनी रिश्ते हुए तार-तार

Sat, 24 Jul 2021 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Jul 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Youth killed in land dispute, two real brothers arrested
मारपीट में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव में जमीन के विवाद में खूनी रिश्ते फिर तार-तार हो गए। चचेरे भाइयों ने जमीन पर गिराकर उसे तमंचे की बट और ईट से कूच-कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों भी घटना में घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में पुलिस इलाज करा रही है।
विज्ञापन


कुरारा थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव में यह खूनी घटना शुक्रवार की देर रात हुई। यहां रामप्रसाद (42) पुत्र शिवनाथ का जमीनी विवाद में घर में भाइयों के बीच चल रहा था। मृतक की बहन सोमवती ने बताया कि पिता शिवनाथ ने कई साल पहले कुरारा और डामर गांव के बीच चार बीघा जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन


यह जमीन उसने अपने भतीजे शिवनारायण के नाम कर दी थी। इसी जमीन में प्लाटिंग की गई है और की प्लाट भी बेच दिए गए। जमीन में हिस्सेदारी और प्लाटिंग के पैसे के बंटवारे को लेकर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भाई रामप्रसाद अपने घर पर बैठा था तभी घर में चचेरे भाई और उसकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

झगड़ा शांत कराने वह दोनों को समझाने लगा तभी चचेरे भाई उससे भिड़ गए और मारपीट कर दी। इसी बीच रामप्रसाद ने तमंचे से सीधे गोली चला दी। गोली चलने से घर लोग बाल-बाल बच गए। छर्रे लगने से चचेरे भाई मामूली रूप से घायल हो गए। गोली चलाने से गुस्साए चचेरे भाइयों ने रामप्रसाद को पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर उसे कुल्हाड़ी, फावड़े से काट डाला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

तमंचे से गोली चलाने पर चचेरे भाइयों ने दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की जमीन के चक्कर में खूनी रिश्ते ही तार-तार हो गए। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। कुरारा थाने के इंस्पेक्टर बांके बिहारी सिंह ने बताया कि घर में उमेश और उनकी पत्नी नेहा के बीच झगड़ा हो रहा था जिस पर रामप्रसाद ने झगड़ा करने से मना किया था।

विवाद बढ़ऩे पर इसने चचेरे भाइयों पर फायर कर दिया। उमेश अपने सगे भाई प्रदीप के साथ उसे पकड़ लिया और तमंचा छीनकर तमंचे की बट और ईट से वार-वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना में उमेश और उसका सगा भाई प्रदीप घायल हुए है जिन्हें पुलिस हिरासत में अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नामजद उमेश और उसके सगे भाई प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed