{"_id":"60ffe96ab4c2c22c7278f1ad","slug":"hamirpur-young-man-gave-his-life-after-being-cut-off-from-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, परिजन बोले रात को घर से निकला था फिर नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, परिजन बोले रात को घर से निकला था फिर नहीं लौटा
Tue, 27 Jul 2021 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Jul 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मौत
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर में मौदहा कस्बे के एक युवक की ट्रेन से कट जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत की खबर सुनकर घटना स्थल पर कस्बे के युवकों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
हुसैनगंज निवासी दानिश (20) पुत्र मुश्ताक सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से निकला था। देररात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह कानपुर बांदा रेल प्रखंड पर चंद्रावल पुल के आगे युवक की ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
आनन-फानन में परिजनों सहित आसपास के लोग और रिश्तेदार घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। मृतक दानिश अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। जबकि दो भाइयों की शादी हो चुकी है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण अक्सर कस्बे की मजारों में जाया करता था और रेलवे स्टेशन पर बैठता था।
विज्ञापन
सोमवार को भी इसी तरह शाम में घर से निकल गया था। उसके बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मृतक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।