फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Married woman hanged her life

सुहाग उजड़ने से आहत नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दस दिन पहले बीमारी से पति की हो गई थी मौत

Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Married woman hanged her life
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आधिकारी - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के पुराना यमुना घाट इलाके में शादी के बाद मेंहदी का रंग उजड़ने से पहले सुहाग के चले जाने से आहत नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दुनिया से अलविदा कह दिया। उसने पड़ोस के रहने वाले युवक से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दस दिन पहले बीमारी से पति की मौत होने से वह गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन


वहीं नवविवाहिता की मां ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। शहर के पुराना यमुना घाट मोहल्ला निवासी रामभवन (22) पुत्र बब्बूलाल पड़ोसी नत्थू निषाद की पुत्री आरती (20) से प्रेम कर बैठा। इसकी जानकारी जैसे ही आरती की मां किसनिया को हुई तो उसने बेटी को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


मृतक रामभवन के पिता बब्बूलाल ने बताया कि आरती को घर से बाहर निकालने पर उसने उसे अपना लिया। नाते रिश्तेदारों के साथ पिछले 26 जनवरी को दोनों की मंदिर में शादी करा दी। बेटे और बहू की जिंदगी मजे से गुजर रही थी। तभी 20 अप्रैल को उसके बेटे रामभवन की तबीयत बिगड़ गई। शरीर में बड़े-बड़े फफोले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Hamirpur: Married woman hanged her life
फांसी पर झूली विवाहिता - फोटो : amar ujala
उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां निमोनिया होने की बात कहकर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बब्बू ने बताया कि इस घटना से बहू आरती सदमे में आ गई। वह सभी लोग उसे समझाते रहे लेकिन वह गुमसुम रहने लगी।

गुरुवार सुबह वह पुत्र छोटे को लेकर बेतवा नदी किनारे सब्जी की बारी में चला गया। इस बीच आरती ने अपनी सास शांती को नहाने के लिए शैंपू दिया। जैसे ही वह अंदर बाथरूम मेें नहाने गई तभी उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। इस मामले में आरती की मां किसनिया और पिता नत्थू ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह व कोतवाल श्याम सरोज पटेल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में सीओ अनुराग सिंह ने कहा कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed