फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Friend killed with an ax in dispute

हमीरपुर: विवाद में दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, बेतवा नदी किनारे 13 वर्षीय नाती के सामने हुआ नाना का कत्ल

Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बेतवा नदी के उस पार मछली पकड़कर दोनों ने वहीं शराब पीने के साथ मछली पकाई। नशे में दोनों का विवाद हो गया। मछली खाने के बाद खलक सिंह नदी के इस पार आकर रेत में लेट गया। इसी दौरान विनोद घर गया वहां से कुल्हाड़ी लेकर आया और खलक की हत्या कर शव नदी के उस पार जालौन क्षेत्र में फेंक आया।

विज्ञापन
Hamirpur: Friend killed with an ax in dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर विवाद होने पर शराबी ने दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इस दौरान मृतक का नाती मौजूद था। इसके बाद हत्यारोपी ने नाव से शव ले जाकर जालौन की सीमा में फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने गांव पहुंचकर जांच की। जलालपुर थानाक्षेत्र के बसरिया गांव का खलक सिंह राजपूत (50) खेतीबाड़ी के अलावा मछलियों का आखेट करने का भी शौकीन था। मंगलवार को वह दोस्त विनोद राजपूत (38) और अपनी 13 वर्षीय नाती पुष्पेंद्र के साथ बेतवा नदी में मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन


मछली पकड़कर खाने पीने के दौरान दोपहर करीब तीन बजे किसी बात पर खलक और विनोद में विवाद हो गया। विनोद ने कुल्हाड़ी से खलक की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को देखकर डरा पुष्पेंद्र भागकर घर पहुंचा और परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीण जब तक पहुंचते विनोद ने नाव में शव रखकर नदी के दूसरी ओर जालौन की सीमा के गांव में फेंक दिया। जालौन के अलमौरी गांव के किनारे नदी में मौजूद महिलाओं ने उसे शव फेंकते देख शोर मचा दिया। तब तक बसरिया के ग्रामीण और खलक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने विनोद को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।  बताया कि दावत के दौरान जालौन की तरफ से दो अन्य लोग भी शामिल हुए थे जो घटना के पहले ही निकल गए थे। पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बेतवा नदी के उस पार मछली पकड़कर दोनों वहीं शराब पीने के साथ मछली पकाई।

नशे में दोनों का विवाद हो गया। मछली खाने के बाद खलक सिंह नदी के इस पार आकर रेत में लेट गया। इसी दौरान विनोद घर गया वहां से कुल्हाड़ी लेकर आया और खलक की हत्या कर शव नदी के उस पार जालौन क्षेत्र में फेंक आया। शव और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

कहीं पिता की संदिग्ध मौत में खलक पर तो नहीं था संदेह
कुछ माह पहले विनोद के पिता की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। ग्रामीणों के बीच मृतक पर पिता को जहर देने का संदेह जताता रहता था। हत्याकांड को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा है। पिता की मौत का बदला लेने के लिए ही विनोद ने खलक से दोस्ती कर रखी थी। वह मौके की तलाश में था। पुलिस की पड़ताल के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed