फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Farmer commits suicide by hanging himself in enclosure

हमीरपुर: किसान ने बाड़े में फांसी लगाकर जान दी, परिजन बता रहे खराब फसल व कर्ज को आत्महत्या की वजह

Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Farmer commits suicide by hanging himself in enclosure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा
हमीरपुर के राठ में किसान ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक किसान की फसल बारिश से खराब हो गई थी और उस पर बैंक व साहूकारों का कर्ज भी था। जबकि राजस्व विभाग की जांच में दस प्रतिशत नुकसान की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मसगवां निवासी निर्दोष कुमार राजपूत ने बताया कि उनके पिता मलखान उर्फ मल्लू (70) गुरुवार की रात खाना खाकर पशुबाड़े में सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उसने ही जब बाबा का शव बाड़े में फंदे से लटका देका तो परिजनों को सूचना दी। निर्दोष ने बताया कि पिता के नाम पर 6 बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन


हाल ही में हुई अधिक बारिश से उनकी मटर की फसल को काफी नुकसान हुआ। वहीं खेती व अन्य खर्चों के लिए पिता ने इंडियन बैंक से केसीसी कार्ड पर 1 लाख 10 हजार व साहूकारों से 1 लाख का कर्ज ले रखा था। पिता कर्ज व फसल खराब होने से आहत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास एक हेक्टेयर जमीन थी। राजस्व टीम भेजकर जांच कराई तो 60 प्रतिशत में मटर व 40 प्रतिशत जमीन में गेहूं बोया था। कहा कि बारिश से मटर में मात्र दस प्रतिशत का नुकसान है। कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed