फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Community toilet caretaker murdered held hostage and killed police investigating

Hamirpur: सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर की हत्या, बंधक बनाकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Sep 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Sep 2025 11:38 AM IST
सार

Hamirpur News: जिले के बोखर गांव में सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। पति के बाहर जाने के बाद घर में अकेली महिला का शव मिला, जिसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Hamirpur Community toilet caretaker murdered held hostage and killed police investigating
घटनास्थल पर मृतका का शव और लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के बोखर गांव से शनिवार रात दिल दहला देने वाली खबर आई है। ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर ललिता (50) को अज्ञात हमलावरों ने बंधक बनाकर हत्या कर दी। गांव के प्रधान लाखन ने बताया कि ललिता अपने घर में अकेली थीं। उनके पति नंदराम चित्रकूट कामतानाथ दर्शन के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन

घटना की सुबह लगभग साढ़े सात बजे ललिता का शव खिड़की से दिखाई दिया। शव की स्थिति देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला के हाथ पीछे की तरफ कपड़े से बंधे हुए थे और घर का दरवाजा बाहर से बंद था। मृतक ललिता पिछले चार वर्षों से ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर के रूप में कार्यरत थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

अनुमान- हत्यारे छत के रास्ते से घर में घुसे होंगे
उनके परिवार में पांच बेटियां और एक पुत्र हैं। बेटियों की सभी शादियां हो चुकी हैं, जबकि पुत्र प्रयागराज में पढ़ाई कर रहा है। मौके पर सीओ सरीला राजकुमार पांडेय और थाना प्रभारी मयंक चंदेल पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना अभी ही उन्हें मिली है और जांच-पड़ताल के बाद ही कोई टिप्पणी कर पाएंगे। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे छत के रास्ते से घर में घुसे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed