{"_id":"617a4178f1cb303b673eda2b","slug":"hamirpur-after-the-marriage-groom-ran-away-leaving-the-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ये मांग पूरी न कर सका पिता, निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ कर भागा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ये मांग पूरी न कर सका पिता, निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ कर भागा दूल्हा
Thu, 28 Oct 2021 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:14 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में दहेज के लालच में शादी तोड़ने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में हमीरपुर के राठ में निकाह के बाद वर व वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। दुल्हन को छोड़ कर दूल्हा व उसके परिजन भाग गए। दुल्हन के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विदा न कराने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता हमीरपुर के कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद जहूर अहमद के पुत्र रियाज मोहम्मद से किया था। बुधवार रात बेटी की बरात आई। गल्हिया रोड स्थित एक विवाह घर से हंसी खुशी के माहौल में सभी रश्में पूरी करते हुए निकाह पढ़ाया गया।
आरोप है कि निकाह के बाद वर पक्ष ने दहेज में तीन लाख रुपये व बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर विदा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दहेज न मिलने पर विदा के लिए तैयार न होने पर वधु के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वर पक्ष दहेज का सामान भर कर बिना वधु को लिए चले गए। गुरुवार सुबह दुल्हन के पिता ने कोतवाली पहुंच कर वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।