फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Pickup overturned while trying to save a bike rider ten passengers injured and six referred

Hamirpur Accident: बाइक सवार को बचाने में पलटा पिकअप , दस सवारियां घायल और छह रेफर, दो की हालत गंभीर

Wed, 11 Dec 2024 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Dec 2024 04:33 PM IST
सार

Hamirpur News: जरिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने में पिकअप पलट गई। हादसे में दस सवारियां घायल हो गईं, जबकि छह को रेफर किया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Hamirpur Accident Pickup overturned while trying to save a bike rider ten passengers injured and six referred
Hamirpur Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के  सरीला कस्बे से ममना मार्ग में रिगवारा मोड़ के  पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए है। सभी घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। छह को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

विज्ञापन

पुरैनी निवासी चालक धीरेन्द्र कुमार (24) बुधवार सुबह दस बजे के  दस  मजदूरों को लेकर  नमामि गंगे की सड़क मरम्मत का सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे। तभी बरगवां मार्ग अचानक  बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई।  पिकअप पलटने से सीमेंट की बोरियां मजदूरों के ऊपर जा गिरी।

विज्ञापन

ये लोग हुए हैं घायल
हादसे में  पुरैनी निवासी चालक धीरेन्द्र कुमार(24) पुत्र मदनपाल,अरविंद (30) पुत्र मूलचंद्र,ममना निवासी राहुल (18) पुत्र मूलचंद्र, रोहित (22) पुत्र ज्वाला प्रसाद, जगराम (40) पुत्र नन्दू, जयराम (40) पुत्र मइयादीन, बिज्जी (55) पुत्र भवानीदीन, राजू (42) कढोरा,अरविन्द (37) पुत्र मातादीन,श्यामबाबू (15) पुत्र शिवचरन बुरी तरह घायल हो गए।

दो गंभीर घायलों को हुई हेड इंजरी
सूचना पर आई 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को  सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र सरीला लाया गया जहां छह मजदूर  श्यामबाबू,जगराम,राजू , बिज्जी, राजू अरविंद  को उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डॉ. अखिलेश्वर देवल ने बताया कि बिज्जू व राजू गंभीर रूप से घायल है, दोनों को हेड इंजरी है। चालक धीरेंद्र ने बताया कि नमामि गंगे द्वारा टूटी सड़क मरम्मत का सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे।

विज्ञापन

ममना पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
तभी बरगवां मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया सूचना मिली कि ममना पेट्रोल पंप के पास मजदूर से भरी पिकअप पलट गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए है, जबकि छह को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed