फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hallet hospital junior doctors beaten to timardar in kanpur

कानपुर में हंगामा: मरीज को नहीं देखा तो भड़के तीमारदार, जूनियर डॉक्टरों ने जमकर पीटा

Sun, 18 Apr 2021 01:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Apr 2021 01:07 PM IST
सार

हैलट इमरजेंसी में भी रोगी को भर्ती कराने को लेकर हंगामा हुआ। तीमारदार रोगियों को लेकर चले गए।

विज्ञापन
hallet hospital junior doctors beaten to timardar in kanpur
तीमारदारों को डॉक्टरों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही हैलट में हंगामा बढ़ने लगा है। शनिवार को मैटरनिटी विंग में जांच कराने के लिए आए रोगी के परिजनों के साथ जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की। हैलट इमरजेंसी में भी रोगी को भर्ती कराने को लेकर हंगामा हुआ। तीमारदार रोगियों को लेकर चले गए।
विज्ञापन


इन मामलों में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने प्रॉक्टर डॉ. यशवंत राव से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। शनिवार शाम को कुछ लोग रोगी को लेकर मैटरनिटी विंग आए थे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वह भर्ती करने के लिए कह रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि वे जांच कराने आए थे। बहरहाल किसी के न सुनने पर तीमारदारों ने सीनियर डॉक्टर से शिकायत कर दी। डांट खाने के बाद जूनियर डॉक्टर तीमारदारों पर उखड़ गए और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची। तब तक प्राचार्य ने प्रॉक्टर को वहां भेजा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर जूनियर डॉक्टर उन पर भी बिफर गए। प्राचार्य डॉ. कमल ने बताया कि इमरजेंसी में बेड कम पड़ रहे हैं। एक बेड पर दो रोगियों की बात पर तीमारदार भड़के थे। इमरजेंसी में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। मैटरनिटी के संबंध में प्राचार्य ने बताया कि रोगी की कोविड जांच कराने के लिए लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed