फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Half the examiners arrived on the first day

Kanpur News: पहले दिन पहुंचे आधे परीक्षक

Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Half the examiners arrived on the first day
मूल्यांकन केंद्र की जांच करने पहुंचे डीआईओएस।  - फोटो : संवाद
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को मूल्यांकन के पहले दिन लगभग आधे ही परीक्षक पहुंचे, जिन्होंने कापियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को सुबह मूल्यांकन शुरू किया गया। इन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक तथा उप प्रधान परीक्षक मिलाकर कुल 1373 परीक्षकों को मूल्यांकन का कार्य करना था। चारों केंद्रों पर पहले दिन 736 परीक्षक ही पहुंचे।
विज्ञापन

इन परीक्षकों ने कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया। दो मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 514 परीक्षकों की तैनाती की गई है पहले दिन 282 परीक्षक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 404 परीक्षकों में से 196 परीक्षक पहुंचकर बुधवार को कॉपी जांचने का कार्य किया। राजकीय इंटर कॉलेज में 201 परीक्षा तैनात किए गए हैं। इनमें से 117 परीक्षक पहुंचे जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 254 परीक्षकों में से 141 परीक्षकों ने कापियों का मूल्यांकन किया। बुधवार को डायट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने मूल्यांकन केद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को एक दिन पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed