फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hailet hospital will also have antibodies tested in the blood of common donors

हैलट में आम डोनर के ब्लड में भी होगी एंटीबॉडी की जांच, कोरोना रोगियों को होगा फायदा

Mon, 03 Aug 2020 02:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
hailet hospital will also have antibodies tested in the blood of common donors
हैलट - फोटो : amar ujala
कानपुर में अब दान में आने वाले आम व्यक्ति के खून में भी कोरोना एंटीबॉडीज की जांच की जाएगी। इससे पता लगेगा कि कोरोना के हल्के संक्रमण के बाद लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज विकसित हो गई है कि नहीं। इसके लिए हैलट के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर किट मांगी हैं।
विज्ञापन


एक किट से 96 व्यक्ति की एंटीबॉडीज की जांच हो सकती है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एंटीबॉडीज की जांच जा चुकी है। ऐसे लोगों के शरीर में भी कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज मिली हैं जो कोरोना निगेटिव रहे हैं। प्लाज्मा थेरेपी से हैलट के न्यूरो साइंसेज स्थित कोविड अस्पताल में एक रोगी की जान बच गई है। उसे निमोनिया हुआ था और सांस नहीं ले पा रहा था। प्लाज्मा चढ़ने के बाद वह ठीक हुआ।
विज्ञापन


हालांकि कोरोना से ठीक हो चुके लोग (एंटीबॉडीज विकसित हो चुकी होती है) प्लाज्मा दान करने में दोबारा संक्रमण की आशंका से घबरा रहे हैं। ऐसे में अगर आम डोनर के खून में एंटीबॉडीज मिल जाती हैं तो रोगियों को फायदा होगा। हैलट के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की प्रभारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि किट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed