फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hail fell with rain, damage to crops, increased farmers' concern

तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Fri, 04 Feb 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, damage to crops, increased farmers' concern
राजपुर क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ सुबह से ही बादलों व धूप की आवाजाही का सिलसिला चला। शाम को तेज बरसात के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। आलू और सरसों समेत अन्य फसलें प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जनपद में गुरुवार की सुबह मौसम साफ रहा और नौ बजे ही गुनगुनी धूप निकल आई जो दोपहर तक बनी हुई। करीब तीन बजे आसमान में बादल छाने लगे। तेज सर्द हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया।
विज्ञापन

घने काले बादल छाए और अकबरपुर, रसूलाबाद, सिकंदरा, रनियां समेत अन्य जगहों पर बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बरसात के दौरान राजपुर क्षेत्र की बीहड़ पट्टी के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। करीब दस मिनट से अधिक देर तक ओले गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के साथ ओलावृष्टि देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें झलकने लगीं। किसान अपने खेतों में तैयार फसलों को लेकर चिंतित दिखाई दिए। किसानों के अनुसार आलू, सरसों, गेहूं, जौ, दलहनी, बागानी व साग सब्जी की फसलें बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर सरसों की फसल खेतों में गिर गई। बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाएं चलने से मौसम में गलन बढ़ गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि सरसों, आलू समेत तकरीबन सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है। ओलावृष्टि व अतिवृष्टि वाले इलाकों को चिह्नित कर नुकसान का टीम के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा। - डॉ. उमेश कुमार गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed