फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gyanvapi Issue,  MP Sakshi Maharaj said Gyanvapi is the place of Lord Shiva

Gyanvapi Issue: सांसद साक्षी महाराज ने कहा- भगवान शिव का स्थान है ज्ञानवापी, कांग्रेस और ओवैसी पर साधा निशाना

Sat, 14 May 2022 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 02:56 PM IST
सार

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा काशी का ज्ञानवापी तो भगवान शिव का स्थान है। साथ ही, महंगाई पर नियंत्रण की बात कही और कांग्रेस व ओवैसी पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Gyanvapi Issue,  MP Sakshi Maharaj said Gyanvapi is the place of Lord Shiva
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। गदनखेड़ा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी,  ताजमहल,  कुतुबमीनार,  मथुरा,  महंगाई आदि विषयों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी तो ज्ञान के प्रदाता भगवान शिव का स्थान है। साथ ही, ओवैसी और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए।

विज्ञापन

राममंदिर के बाद अब क्या काशी में ज्ञानवापी की बारी है। इस सवाल पर सांसद ने कहा कि ज्ञानवापी शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं जगह नहीं पाता है। ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर। इससे स्पष्ट है कि वह स्थान ज्ञान के प्रदाता भगवान शिव का है। उन्होंने कहा कि ताजमहल और कुतुबमीनार की बात अलग है, लेकिन मथुरा में जो श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है। उसे आक्रांताओं ने तुड़वाकर वहां ईदगाह बनाई है, जिसका मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि हाईकोर्ट ने मथुरा की कोर्ट से कहा है कि वह दोनों पक्षों को सुनकर विवाद का जल्द निस्तारण करें। सांसद ने माना कि मंहगाई बढ़ी है और कहा कि आने वाले दस दिनों के भीतर इस पर नियंत्रण भी होगा। उन्होंने ओवैसी पर कहा कि वह मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस के चिंतन बैठक करने के सवाल पर कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त हो चुका है। कांग्रेस में राहुल, सोनिया के अलावा कोई नेता नहीं है। वहीं, मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य होने के सवाल पर कहा कि यह अच्छा है कि मदरसे भी राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े हैं, जिसके दिल में राष्ट्रवाद नहीं है। उसे देश में रहने का अधिकार भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed