फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gunshot

भाई को गोली से उड़ाया

Mon, 15 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 15 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
रूरा क्षेत्र के अपौना गांव में शकरकंद के विवाद में गुस्साए बड़े भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छोटे भाई की गोली मार हत्या कर दी। गोली गर्दन में लगने से युवक की तड़प तड़प कर मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों में दहशत बनाने के लिए बड़े भाई ने कई हवाई फायर किए और अपनी अपनी पत्नी को लेकर गांव से फरार हो गया।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एएसपी का कहना है कि पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।  
विज्ञापन

क्षेत्र के अपौना गांव निवासी अनिल उर्फ अन्नी (28) पुत्र राजकुमार रविवार की सुबह चकरपुर मंडी टमाटर बेचने गया था। वहां से शाम को  टमाटर बेचकर वापस घर लौट रहा था, तभी शकरकंद चोरी का विवाद खड़ा हो गया। अभी वह घर के सामने ही पहुंच पाया था कि बड़े भाई देवीचरण के मकान से गाली गलौज की आवाजें आने लगी। यह बात अनिल को अखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बड़े भाई देवी चरण को सफाई देने के लिए उसके घर जा पहुंचा। इसी बीच गुस्साए देवीचरन ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अनिल पर फायर झोंक दिया। गोली अनिल के  गर्दन में जा घुसी। गोली लगते जमीन पर गिर पड़ा।
अनिल की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
इधर अनिल की हत्या के बाद भाई देवीचरन अपनी पत्नी मुन्नी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास लोग आ पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीण कोई विरोध नहीं करे, इसके लिए देवीचरण ने हवाई फायर करना शुरू कर दिए। जिससे ग्रामीणों की भीड़ दहशत में आकर पीछे हट गई।
ग्रामीण उसे पकड़ने का साहस नहीं जुटा सके। अपौना गांव में हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव मौके पर जा पहुंचे।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बड़े भाई का शकरकंद को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्साए देवीचरन ने अपने छोटे भाई की गोली माकर हत्या कर दी है।
गोली उसकी गर्दन में लगी है। आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed