फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GSVM Medical College General Seats Full

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जनरल सीटें फुल

Wed, 24 Jun 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
GSVM Medical College General Seats Full
उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) की काउंसलिंग में च्वाइस लॉक के पहले दिन ही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जनरल वर्ग की सभी सीटें फुल हो गईं। अब जनरल में विशेष श्रेणी की ही सीटें खाली हैं। मूल निवास प्रमाण पत्र न लाने पर चार स्टूडेंट को प्रथम चरण की काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


अब इन्हें मूल निवास प्रमाण पत्र लेकर आने और सीट की उपलब्धता पर दूसरे चरण की काउंसलिंग में मौका मिलेगा। च्वाइस लॉक के लिए 50 स्टूडेंट ने पहले दिन रजिस्ट्रेशन कराए थे। इनमें से एक स्टूडेंट आया ही नहीं और चार बाहर हो गए। 45 स्टूडेंट ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपनी सीटें लॉक कराईं।
विज्ञापन


सीपीएमटी काउंसलिंग सोमवार से शुरू है। मंगलवार को बायोमेट्रिक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए च्वाइस लॉक हुआ। निर्धारित समय 10 बजे से तकरीबन डेढ़ घंटे की देरी से काउंसलिंग शुरू हुई। प्रदेश में नंबर वन रैंक हासिल करने वाले आगरा के रौनक जैन ने केजीएमयू लखनऊ में एडमिशन के लिए सीट लॉक की। लगभग सभी टॉपर्स ने केजीएमयू लखनऊ में एडमिशन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में सामान्य वर्ग की सीट फुल होने के बाद शाम को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की सीटें भरनी शुरू हुईं। नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सामान्य वर्ग की विशेष उप श्रेणी को छोड़कर सभी    सीटें फुल हो चुकी हैं। इस दौरान डॉ. अमिता तिलक, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed