{"_id":"625589b955993a52bd48994b","slug":"gsvm-alert-on-cheating-in-mbbs-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एमबीबीएस दाखिले में हो रही ठगी पर जीएसवीएम सतर्क, केजीएमयू और झांसी में पकड़े जा चुके हैं फर्जी एडमिशन वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एमबीबीएस दाखिले में हो रही ठगी पर जीएसवीएम सतर्क, केजीएमयू और झांसी में पकड़े जा चुके हैं फर्जी एडमिशन वाले
Tue, 12 Apr 2022 07:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Apr 2022 07:46 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कालेज के प्रवेश द्वार पर गार्ड बैठा दिए गए हैं और चोर दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज और हैलट के रास्तों पर जहां कैमरे नहीं हैं, वहां लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर हो रही ठगी के मद्देनजर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चौकन्ना हो गया है। कागजातों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। जिन छात्राओं से ठगी हुई थी उन्होंने बताया था कि तीन और छात्रों को ठगा गया है।
इसलिए कॉलेज के स्टूडेंट्स सेक्शन में हर आने जाने वाले छात्र पर नजर रखी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कालेज के प्रवेश द्वार पर गार्ड बैठा दिए गए हैं और चोर दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज और हैलट के रास्तों पर जहां कैमरे नहीं हैं, वहां लगाए जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फर्जी एडमिशन लेटर के साथ आने वालों के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों को सूचना दी है। सूत्रों के अनुसार प्रयागराज, झांसी, केजीएमयू लखनऊ और आगरा मेडिकल कॉलेज में भी छात्र फर्जी एडमिशन लेटर लेकर पहुंचे हैं। जीएसवीएम में अभी तक तीन मामले सामने आए हैं।