{"_id":"5ca629e7bdec2214720fb97c","slug":"gst-team-raid-on-tambaku-businessman-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा में तंबाकू कारोबारी के घर 24 घंटे से चल रही छापेमारी से प्रदेश के व्यापारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में तंबाकू कारोबारी के घर 24 घंटे से चल रही छापेमारी से प्रदेश के व्यापारियों में मचा हड़कंप
Thu, 04 Apr 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू कारोबारी के यहां जांच की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के भरथना में 24 घंटे गुजरने के बाद डायरेक्टर जनरल कस्टम इंटेलीजेंस लखनऊ और जीएसटी की संयुक्त टीम ने तंबाकू व्यवसायी के घर पर छानबीन कर रही है। गुरुवार को टीम के सदस्यों ने तंबाकू व्यवसायी के आधा दर्जन ठिकानों पर भी छापा मारा और कुछ दस्तावेज एकत्र किए।
उसके बाद टीम ने नोट गिनने की दो मशीनें सहित बैंक से बक्से मंगाए हैं। हालांकि टीम के सदस्य मीडिया से दूरी बनाकर पड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि तफ्तीश पूरी होने जानकारी देंगे। बुधवार शाम साढ़े सात बजे मोतीनगर में चर्चित तंबाकू व्यवसायी अरविंद चौरसिया के आवास पर संयुक्त टीम ने छापा मारकर दस्तावेजों को खंगालने शुरू किए।

अधिकारियों ने व्यवसायी के घर पर रात भर पड़ताल की
इनोवा गाड़ी से आए अधिकारियों ने व्यवसायी के घर पर रात भर पड़ताल की। उसके बाद गुरुवार सुबह दूसरी गाड़ियों से कुछ और अधिकारी व्यवसायी के आवास पर पहुंचे। इसके बाद भरथाना के ताला चाभी वाले अहमद को बुलवाया। इससे घर के अंदर रखीं तीन अलमारियों को छेनी-हथौड़े से तुड़वाया गया।
दोपहर बाजार 12 बजे करीब स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा की टीम नोट गिनती करने की दो मशीन सहित आवास में दाखिल हुई। आवास में बैठे जांच दल के अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम के अन्य साथियों द्वारा समीप ही स्थित गोदाम में रखे स्टॉक की पड़ताल कर ताला लगाया गया।

तंबाकू व्यवसायी के अन्य करीब छह ठिकानों, कारखाना, गोदाम आदि पर छापा
इसी के साथ-साथ तंबाकू व्यवसायी के अन्य करीब छह ठिकानों, कारखाना, गोदाम आदि पर छापा मारकर सघन पड़ताल करते हुए ताला लगाकर सीज किए गए। दोपहर तीन बजे कार्रवाई के दौरान आवास से कुछ देर के लिए अधिकारी बाहर निकले, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कार्रवाई के दौरान तंबाकू व्यवसायी के आवास के दरवाजे जांच दल की अनुमति पर खुल रहे हैं।
हालांकि खबर लिखे जाने तक जांच चल रही है। तंबाकू कारोबारी के घर पर छापेमारी से इलाके में दहशत का माहौल है। किसी को छानबीन की जानकारी नहीं है। कौन सी टीम आई है और कहां से आई है। इस पर संशय है। सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तंबाकू व्यवसायी के घर में नोट मिले हैं।
इस पर टीम छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक सच्चाई सामने नहीं आई है। कारोबारी के घर के आसपास काफी देर से भीड़ भी खड़ी है। अधिकारी के साथ कर्मचारी घर के बाहर निकलते और चले जाते हैं। कोई कुछ नहीं बता रहा है। आसपास की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी टीम की जानकारी नहीं दे रहे हैं।