{"_id":"5d349c738ebc3e6d16352733","slug":"grp-reached-to-accused-who-stolen-pistol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में सिपाही से पिस्टल चोरी करने वाले तक पहुंची जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में सिपाही से पिस्टल चोरी करने वाले तक पहुंची जीआरपी
Sun, 21 Jul 2019 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में सिपाही की पिस्टल लेकर फरार हुए आरोपियों तक जीआरपी के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि जीआरपी पिस्टल लेकर भागने वाले आरोपियों तक पहुंच चुकी है और दो तीन दिन में मामले का खुलासा भी हो जाएगा।
हालांकि जीआरपी सीओ अभी आरोपी व पिस्टल की पकड़ से खुद को दूर बता रहे है। लखनऊ जीआरपी थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार और सतीशचंद्र शर्मा 17 जुलाई की रात ट्रेन नंबर 12184 प्रतापगढ़ भोपाल सुपर फास्ट एक्स्प्रेस ट्रेन में स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे थे।

जीआरपी सूत्रों का दावा आरोपी की हुई पहचान, दो दिन में होगा घटना का खुलासा
मगरवारा स्टेशन के निकट रात 1:30 बजे ट्रेन धीमी होने से बोगी नंबर बी-1 में मनोज के कमर में लगी पिस्टल को अज्ञात युवक निकाल के फरार हो गया था। जिसमें 10 कारतूस थे। पिस्टल निकालने के बाद युवक चलती ट्रेन में कूदकर भाग निकला था।
रात में ही जीआरपी एसपी सौमित्र यादव के निर्देश पर उसको निलंबित किया गया। शक के आधार पर पुलिस तब से संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है लेकिन आरोपी उसकी पकड़ से दूर थे।
हालांकि अब सूत्रों का दावा है कि जीआरपी ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे जल्द हिरासत में लेकर पिस्टल बरामदगी की कोशिश की जाएगी। हालांकि जीआरपी सीओ केके शुक्ला ने अभी ऐसी किसी तरह खुलासे से इनकार करते हुए जांच जारी होने की बात कही।