फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   groom say no for wedding

शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं लेकिन फिर डोली सजने से पहले ही दुल्हन ने कर दिया इंकार

Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
groom say no for wedding
डेमो
फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि तिलक से दो दिन पहले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वर पक्ष ने शादी से मना कर दिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक पुत्री की शादी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। वरीच्छा के समय नगदी समेत अन्य सामान भेंट में दिया था। शेष तिलक व बारात में देना तय हुआ था। वर पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी से मना कर दिया है।
विज्ञापन


छह मार्च को तिलक की रस्म होनी थी। इससे दो दिन पहले वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। उसने शादी का सारा सामान खरीद  लिया है। शादी के कार्ड बांट दिए हैं। हलवाई आदि भी बुकिंग कर दी है।  पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed