फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   groom disappeared leaving house celebrate honeymoon bride says I do not know anything

कहां गया दूल्हा?: सुहागरात मनाते ही घर छोड़कर गायब हुआ युवक, नई नवेली दुल्हन बोली- मुझे कुछ पता नहीं...

Tue, 21 Feb 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन से दूल्हा गायब हो गया। 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया। दूल्हा अपना मोबाइल और रुपये घर छोड़कर चला गया। दुल्हन को भी कुछ बताकर नहीं गया। परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
groom disappeared leaving house celebrate honeymoon bride says I do not know anything
groom missing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के दूसरे दिन ही एक दूल्हा नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया। परेशान दुल्हन और परिजनों ने पुलिस से लापता दूल्हे को ढूंढने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन से दूल्हा गायब हो गया। 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया। दूल्हा अपना मोबाइल और रुपये घर छोड़कर चला गया। दुल्हन को भी कुछ बताकर नहीं गया। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने जांच कर गुम युवक का पता लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में दूल्हे के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी 18 फरवरी को हुई थी। घर पर दुल्हन का स्वागत करने के साथ परंपरागत रस्में हुईं। घर में खुशी का माहौल था। सोमवार 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया है। नाते रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

दूल्हे के भाई के अनुसार, उसका कुछ पता नहीं चलने से नई नवेली भाभी समेत परिवार के लोग परेशान हैं। थाना अध्यक्ष राजदेव मिश्र ने जांच की बात कही है।
वहीं परिवार के किसी भी विवाद से इनकार कर रहे हैं।

 

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हे के अचानक गायब होने का मामला संज्ञान में आया है। युवक की 17 फरवरी को शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार सब ठीक चल रहा था, लेकिन 19 फरवरी सुबह वह अचानक घर से से कहीं चला गया। उसके परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है। युवक को तलाश जा रहा है और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed