{"_id":"58f79da24f1c1bde6b470879","slug":"groom-absconding-on-barat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारात के दिन दूल्हे ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखकर दुल्हन के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात के दिन दूल्हे ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखकर दुल्हन के उड़ गए होश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:07 PM IST
सार
दहेज के नाम पर खाते में जमा कराए 3.90 लाख
घर पर ताला देख लड़की वाले पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के दिन लड़की वाले दूल्हे के घर पहुंचे तो नजारा देख उनकी आंख खुली की खुली रह गई। दूल्हे और उसके परिजनों ने ऐसा सरप्राइज दिया कि...
विज्ञापन
ऐसा सरप्राइज मिला कि मामला पहुंचा थाने
डेमो
दूल्हे और उसके परिजनों ने ऐसा सरप्राइज दिया कि मामला थाने जा पहुंचा है। दरअसल, शादी के दिन लड़की वाले गाजियाबाद से जालौन के कालपी में दूल्हे के घर पहुंचे तो उन्हें वहां बड़ा ताला लटका मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। गेस्ट हाउस में भी कोई बुकिंग नहीं थी। इस पर लड़की वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
पुलिस को बताया कि लड़के वालों ने दहेज के नाम पर उनसे तीन लाख 90 हजार रुपये अपने बैंक एकाउंट में जमा करा लिए थे। पुलिस ने देर शाम दूल्हे, उसके माता-पिता और चाचा के खिलाफ दहेज एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गाजियाबाद में ताज हाईवे स्थित उपवन सोसाइटी के शिवकुमार की पत्नी सरोज ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी बेटी की शादी रावगंज निवासी जयप्रकाश के बेटे सुमित से होनी थी। लड़के वालों ने बताया था कि सुमित गोरखपुर में शिक्षक है। वे लोग 19 अप्रैल को कालपी गार्डेन से शादी करेंगे। इस पर बुधवार की सुबह वे लोग मेहमानों को लेकर गाजियाबाद से कालपी गार्डेन पहुंचे। यहां पता लगा कि कोई बुकिंग ही नहीं है। इस पर उनके होश उड़े गए।

शगुन का सामान लेकर थाने में बैठे रहे
डेमो
आनन-फानन में लड़के वालों के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका देख पूरा मामला समझ में आ गया। सरोज ने पुलिस को बताया कि शादी के पहले की रस्में भी हो चुकी हैं। इसके बदले में लड़के वालों ने सुमित के बहनोई के बैंक एकाउंट में करीब तीन लाख 90 हजार रुपये भी जमा करा लिए थे। कोतवाल ईश्वर सिंह का कहना है कि लड़के वालों के नाते रिश्तेदारों का भी पता किया जा रहा है। जिससे उनका कुछ सुराग मिल सके।
शगुन का सामान लेकर थाने में बैठे रहे
बड़े अरमान के साथ बेटी के हाथ पीले करने कालपी पहुंचे लड़की वाले देर शाम तक शादी के शगुन का सामान लेकर कोतवाली में बैठे रहे। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वे काफी देर तक कोतवाली में ही डटे रहे और बेटी को दिलासा देते रहे।
कहीं बगैर मर्जी तो नहीं हो रहे थे फेरे
सुमित के घर पुलिस पहुंचने के बाद मोहल्ले में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इलाकाई लोगों का कहना है कि सुमित कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन घरवालों के दबाव में ही उसने शादी के लिए हामी भरी थी।