फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GreenPark Stadium ready for India vs new zealand match

#india vs New Zealand मैच को लेकर सक्रिय हुआ ग्रीनपार्क स्टेडियम

Thu, 03 Aug 2017 12:00 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
GreenPark Stadium ready for India vs new zealand match
ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर (फाइल फोटो)
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम को भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले की मेजबानी मिलने के बाद विशेष तैयारियां की जा रही है। तो आईए लेते हैं जायजा इस खबर के साथ...
विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले की मेजबानी मिलने के बाद बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारी तैयारियों को लेकर सक्रिय नजर आए। 28 अक्तूबर को प्रस्तावित इस मुकाबले को लेकर आरएसओ ने हर गैलरी की दर्शकदीर्घा की जानकारी ली। साथ ही दर्शक दीर्घाओं की सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन


मंगलवार को कोलकाता में हुई बीसीसीआई की टूर एंड फिक्चर कमेटी की बैठक ग्रीनपार्क एक मैच कराए जाने पर फैसला हुआ था। बुधवार को स्टेडियम का जायजा लेने के बाद आरएसओ अजय सेठी ने कहा कि स्टेडियम मुकाबले के लिए तैयार है। दर्शक दीर्घा की क्षमता भी अब 32 हजार हो गई है। पहले यह 30 हजार के करीब थी। उम्मीद जताई कि दर्शकों को यहां अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेसिंग रूम डायरेक्टर पवेलियन में 
इस मुकाबले में भी ड्रेसिंग रूम डायरेक्टर पवेलियन में ही रहेगा। वजह यह कि प्लेयर्स पवेलियन और ड्र्रेसिंग रूम तैयार तो हो गया है, लेकिन फाइनल टच अभी तक नहीं दिया जा सका है। दरअसल, आवास विकास परिषद से अभी 9 करोड़ रुपये की धनराशि जारी नहीं की गई है। इसे लेकर आरएसओ ने बुधवार को आवास विकास परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। इस मामले में उन्होंने एमएचपीएल के एमडी पीयूष अग्रवाल से भी मुलाकात की है।


पिच क्यूरेटर पर मंथन
ग्रीनपार्क में पिच क्यूरेटर तैनात नहीं है। इस मामले में आरएसओ का कहना है कि यूपीसीए की गाइड लाइन के बाद ही पिच क्यूरेटर पर चर्चा होगी। वहीं, यूपीसीए का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में पिच क्यूरेटर की भूमिका अहम होती है। ऐसे में कामचलाऊ पिच क्यूरेटर से काम नहीं चलेगा। बीसीसीआई की गाइड लाइन के अनुसार पिच क्यूरेटर से काफी जानकारी चाहिए। ऐसे में पिच क्यूरेटर शिव कुमार को दोबारा ग्रीनपार्क लाया जा सकता है। आईपीएल मैचों के बाद उनका तबादला गाजीपुर कर दिया गया था।

10 को आएंगे यूपीसीए सचिव
यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह 10 अगस्त को शहर आएंगे। वह स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

- 28 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां होना है वनडे मैच
- आरएसओ और यूपीसीए पदाधिकारियों ने लिया स्टेडियम का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed