Green Park: राजीव शुक्ला बोले- सी बालकनी में अपनी पूरी क्षमता से बैठेंगे दर्शक, जल्द ही होंगे वनडे भी
Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम के निरीक्षण पर पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि सी बालकनी में भी दर्शक पूरी क्षमता से टेस्ट मैच देख सकेंगे। आगे कहा कि हम प्रयास करेंगे कि भविष्य में ग्रीनपार्क को वनडे मैच प्राप्त होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में 27 सितंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच को लेकर शनिवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बातचीत में बोला कि सी-बालकनी को लेकर जो समस्या थी। उसमें एचबीटीयू के सहयोग से सुधार किया गया है। सी बालकनी ग्रीनपार्क की पहचान है और यहां पर टेस्ट मैच में भी दर्शक मैच देखेंगे।
ग्रीनपार्क में होने वाले भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ न्यू प्लेयर्स पवेलियन, सी बालकनी और पिच को देखा। इस दौरान प्लेयर्स पवेलियन में खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं रहेंगी। इसके बारे में भी उन्होंने जाना।
ग्रीनपार्क की पिच पर रही नजर
इन सबके बीच बीसीसीआई उपाध्यक्ष की नजर ग्रीनपार्क की पिच पर जरूर रही। वह यहां पर काफी देर तक यूपीसीए के पिच क्यूरेटर शिवकुमार के साथ अकेले बातचीत करते रहे। इस दौरान पिच के मिजाज के साथ हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद वर्तमान में कैसी स्थिति है। इन सारी बातों के बारे में भी जाना गया। टेस्ट मैच के लिए पिच को किस तरह से तैयार करना है।इसके बारे में भी यहां पर बातचीत हुई।
भविष्य में ग्रीन पार्क को वनडे मैच प्राप्त होगा
टी-20 और वनडे मैच ग्रीनपार्क को क्यों नहीं मिल रहे हैं। इसके सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा टी-20 और वनडे मैच के दौरान दोनों में ही क्रू-मेंबर से लेकर ब्रॉडकास्ट की टीम में अधिक सदस्य होते हैं। ऐसे में कानपुर में होटल की कमी के कारण वनडे और टी-20 मुकाबला करना आसान नहीं है। फिर भी हम प्रयास करेंगे कि भविष्य में ग्रीन पार्क को वनडे मैच प्राप्त होगा। इसके अलावा फ्लाइट की समस्या भी सामने आती है।