Green Park: मेलबर्न की तरह तेज होगी आउटफील्ड, स्क्वायर कट डिजाइन में काटी है घास, पिच क्यूरेटर ने कही ये बात
Kanpur News: भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाला टेस्ट मैच शाइन कानपुर, शाइन ग्रीनपार्क थीम पर होगा। यह जानकारी वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि टेस्ट मैच को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। मैदान को इस बार बेहद खास रूप दिया गया है। इसे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम के प्रारूप पर तैयार किया गया है। इस प्रकार की आउटफील्ड बल्लेबाजों के शॉर्ट लगाने पर गेंद को तेज गति से बाउंड्री की ओर भेजती है।
बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक और ग्रीनपार्क पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने मैदान को नया रूप देने का काम सोमवार को पूरा कर लिया। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि पहले मैदान को स्ट्रिप लुक में तैयार करने पर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में इसको बदलने का फैसला किया गया। चर्चा हुई की तीन साल बाद ग्रीनपार्क को कोई मैच मिला है।
पांच दिनों तक पूरी दुनिया ग्रीनपार्क को देखेगी। इसलिए इसे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मैदान की तरह लुक दिया गया, जो स्क्वायर कट डिजाइन का होता है। इसके लिए कर्मचारियों के साथ मिलकर काफी मेहनत करनी पड़ी है। क्योंकि ऐसे में बारिश और आउटफील्ड दोनों को ध्यान में लेकर चलना पड़ता है। 27 व 28 को बारिश के भी आसार है।
शाइन कानपुर, शाइन ग्रीनपार्क थीम पर होगा टेस्ट मैच
भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाला टेस्ट मैच शाइन कानपुर, शाइन ग्रीनपार्क थीम पर होगा। यह जानकारी वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि टेस्ट मैच को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिर्फ अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है, जो 24 की दोपहर तक पूरा हो जाएगा।
विश्व के किसी भी स्टेडियम से कम नहीं है ग्रीनपार्क
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीयस्तर पर इस टेस्ट मैच का प्रसारण किया जाएगा, ऐसे में पूरी दुनिया देखेगी कि कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम विश्व के किसी भी स्टेडियम से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि टेस्ट मैच में भी वनडे का रोमांच व दर्शक क्षमता देखने को मिलेगी। इसके लिए यूपीसीए, प्रशासन, पुलिस पूरी लगन से लगे हुए है।