फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park, Many more records were made, but the discussion was less in front of the big records

Green ParK: रिकॉर्ड तो और भी बने, बड़े रिकॉर्डों के आगे चर्चा कम, छक्कों से लेकर विकेट गिरने के बने रिकॉर्डस

Tue, 01 Oct 2024 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Oct 2024 11:04 AM IST
सार

Kanpur News: भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान कई रिकॉर्डस बने हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्डस की बड़े रिकॉर्डों के चलते चर्चा नहीं हुई है।

विज्ञापन
Green Park, Many more records were made, but the discussion was less in front of the big records
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट और जडेजा के साथ कई और खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जहां पहली दो गेंदों पर छक्का जड़कर रिकॉर्ड बनाया। वहीं बांग्लादेश के मोमिनुल हक ग्रीनपार्क में शतक बनाने वाले 28वें बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम दर्ज किया गया है। उधर, ग्रीनपार्क में एक दिन में 18 विकेट गिरने और कुल 437 रन बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

पहली दो गेंदों में छक्के मारकर रोहित ने बनाया रिकॉर्ड
ग्रीनपार्क में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने खालिद अहमद की पहली व दूसरी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। लगातार पहली दो गेंदों पर छक्का लगाने वाले रोहित चौथे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले ये कारनामा उमेश यादव (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019), पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013) और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फॉफी विलियम्स (बनाम इंग्लैंड, 1948) कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 11 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोमिनुल हक बने ग्रीनपार्क में शतक लगाने वाले 28वें बल्लेबाज
पहली बार ग्रीनपार्क स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलने आए बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने भी एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। 194 गेंदों में 17 चौकों व एक छक्के की मदद से 107 रन की पारी खेलकर वे ग्रीनपार्क में शतक बनाने वाले 28वें बल्लेबाज बने। मोमिनुल हक उस समय क्रीज पर आए थे जब बांग्लादेश की टीम 28.5 ओवर में 80 रन पर तीन विकेट खो चुकी थी। दबाव में बल्लेबाजी करने आए हक ने एक छोर पर हो रहे विकेट पतन के बीच धीरे-धीरे रनों की गति को आगे बढ़ाना शुरू किया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ और अजहरुद्दीन के नाम है। इसमें विश्वनाथ ने ग्रीनपार्क में खेले गए सात मैचों में तीन शतक और अजहरूद्दीन ने तीन मैचों में तीन शतक लगाए हैं। जबकि, पॉली उमरीगर, कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग ने दो-दो शतक लगाए हैं।

विज्ञापन

एक साल में भारतीय टीम ने जड़े सबसे अधिक 96 छक्के, बना रिकॉर्ड
ग्रीनपार्क में चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एक साल में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 11 छक्के लगाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक 96 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी में इससे पहले 2024 में बने 90 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इंग्लैंड ने 2022 में टेस्ट क्रिकेट में 89 छक्के का रिकार्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed