फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park, CP said Increase the height of the nets near the spectator gallery, also install high-tech cameras

Green Park: सीपी बोले- दर्शक दीर्घा के पास लगी जालियों की ऊंचाई बढ़ाएं, हाईटेक कैमरे लगवाने के भी दिए निर्देश

Wed, 11 Sep 2024 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

Kanpur News: भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर पुलिस कमिश्नर ने ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्शक दीर्घा के पास लगी जालियों की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Green Park, CP said Increase the height of the nets near the spectator gallery, also install high-tech cameras
ग्रीन पार्क का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर मंगलवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दर्शक दीर्घा के पास लगी जालियों की ऊंचाई और बढ़ाने के लिए कहा। इसके साथ ही स्टेडियम के अंदर और बाहर हाईटेक कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने मंगलवार को स्टेडियम की सभी दीर्घाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा कि दर्शक क्षमता जांचने के लिए लोड चेक कर रही एचबीटीयू की तकनीकी टीम की रिपोर्ट के अनुसार ही मैच के लिए टिकट जारी करें। तकनीकी टीम पर इसे बढ़ाने के लिए किसी तरह का दबाव न बनाएं, ताकि कोई बड़ा हादसा न होने पाए। उन्होंने दर्शक दीर्घाओं के आगे लगी जालियों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कहा, जिससे कोई भी दर्शक मैच में व्यवधान न डालने पाए। इसके साथ ही स्टेडियम के सभी गेट पर पर्याप्त सुरक्षा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेडियम के अंदर बनने वाली पार्किंग में पहले आओ, पहले प्रवेश पाओ योजना लागू करने को कहा। उम्मीद जताई कि लगभग 25 हजार दर्शक मैच देखेंगे, जिसके लिए पुलिस की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। टिकट रखने वाले दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश के लिए कोई भी कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर, यूपीसीए के कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव रियासत अली, नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, मनोज पुंडीर, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज पुंडीर और दीपक शर्मा ने संभाली जिम्मेदारी
यूपीसीए ने भारत और बंगलादेश के टेस्ट मैच के लिए गौर हरि सिंहानिया एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा और मनोज पुंडीर को ग्रीनपार्क में चल रही तैयारियों के लिए बुलाया है। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार से कमान संभाल ली है। पुलिस आयुक्त के निरीक्षण के दौरान भी दोनों अधिकारी मौजूद रहे। दीपक शर्मा इससे पहले भी ग्रीनपार्क में हुए काफी मैच में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पिछले अनुभव को देखते हुए ही उन्हें लखनऊ से यहां बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed