फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   great opportunity to get 35 lakh Google Fellowship

कंप्यूटर साइंस से बीटेक-एमटेक करने वालों के लिए शानदार खबर, 35 लाख की फेलोशिप पाने का मौका

Wed, 27 Mar 2019 06:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
great opportunity to get 35 lakh Google Fellowship
फाइल फोटो
अगर आप कंप्यूटर साइंस से बीटेक, एमटेक या पीएचडी कर रहे हैं तो आपके पास गूगल पीएचडी फेलोशिप पाने का शानदार मौका है। आप इसके लिए 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गूगल ने यह पहल शिक्षा, शोध और इंडस्ट्री जगत को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से शुरू की है। गूगल पीएचडी फेलोशिप चार साल के लिए दी जाएगी। इसकी फेलोशिप 50 हजार यूएस डॉलर है मतलब करीब 35 लाख रुपये।
विज्ञापन

 

इसके अतिरिक्त फेलोशिप पाने वाले छात्र को शोध के लिए कहीं आने-जाने पर होने वाला खर्च, रिसर्च कार्य में आने वाला अन्य खर्च भी गूगल की तरफ से दिया जाएगा।

गूगल की तरफ से रिसर्च मेंटर भी दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए गूगल सर्च इंजन पर गूगल पीएचडी फेलोशिप 2019 टाइप करें। इसके बाद आपको आवेदन फार्म मिल जाएगा।

ये कर सकते हैं आवेदन
देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में फुल टाइम पीएचडी में पंजीकृत छात्र। जो पार्ट टाइम पीएचडी के लिए पंजीकृत हैं और पहले वर्ष में हैं वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक, परास्नातक के छात्रों के पास भी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल की रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। किसी भी समस्या पर आप phdfellowship@google.com पर ईमेल कर सकते हैं।

इन विषयों में रिसर्च का मौका
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्रों को अल्गोरिद्म, ऑप्टीमाइजेशन एंड मार्केट, कंप्यूटेशनल न्यूरोसाइंस, ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन, मशीन लर्निंग, मशीन परसेप्शन, स्पीच टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर वर्जन, मोबाइल कंप्यूटिंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्ट्रक्चर्ड डेटा एंड डेटाबेस मैनेजमेंट और सिस्टम एंड नेटवर्किंग के क्षेत्र में रिसर्च के लिए मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed