फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government medicines found in the clinic, doctor sent to jail

क्लीनिक में मिली सरकारी दवाएं , डॉक्टर को जेल

Tue, 26 Jun 2018 07:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Jun 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
Government medicines found in the clinic, doctor sent to jail
डेमाे पिक
कानपुर में डॉक्टर की क्लीनिक के मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी और सरकारी दवाएं बरामद होने के मामले में एडीजे 12 रवींद्र कुमार द्वितीय ने डॉक्टर को जेल भेजने का फैसला सुनाया। हृदयरोगी होने का हवाला देने पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश भी दिया। इसके बाद पेशी से लौटते वक्त उनकी हालत बिगड़ गई। जिला जेल के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जूही थानांतर्गत एम. ब्लॉक में डॉ. आरके गुप्ता (55) का क्लीनिक है। शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापा मारकर क्लीनिक के मेडिकल स्टोर से पांच बोरी दवाएं बरामद कीं थीं। इसमें कुछ एक्सपायरी डेट की दवाएं और कुछ सरकारी अस्पताल में मिलने वाली दवाएं थीं। जूही थाने में पूछताछ के दौरान डॉक्टर को हार्ट में दिक्कत हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण रिमांड मजिस्ट्रेट ने उर्सला पहुंचकर डॉक्टरों से उनकी रिपोर्ट ली थी। सोमवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एडीजे 12 की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रिमांड स्वीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेजने का फैसला सुनाया। पेशी से लौटते समय लिफ्ट के पास हॉल में आरोपी डॉक्टर पुन: चक्कर खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें लीलामणि अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें जिला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed