फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goods worth 41 lakhs stolen from police stations storehouse Goods  recovered in 21 cases report on head clerk

पुलिस ही बन गई चोर: थाने के मालखाने से 41 लाख का माल चोरी, 21 मुकदमों में बरामद हुई थी नकदी-जेवर, ऐसे खुला खेल

Sun, 23 Feb 2025 06:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Feb 2025 06:00 AM IST
सार

Kanpur News: गोविंदनगर थाने के मालखाने से नकदी, जेवर और कीमती सामान गायब मिला है। मामले में पूर्व मालखाना मुहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Goods worth 41 lakhs stolen from police stations storehouse Goods  recovered in 21 cases report on head clerk
आरोपी दिनेश चंद्र तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर थाने के मालखाने में सालों से रखी नकदी और जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। नए हेड मुहर्रिर के चार्ज संभालने के दौरान पता चला कि मालखाने से 41 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और जेवर गायब हैं। इंस्पेक्टर ने पिछले हेड मुहर्रिर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

अब पुलिस मालखाने में रखे हर सामान और दाखिल हर वाहन की जांच भी कर रही है। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक 22 अक्तूबर 2020 से 17 अक्तूबर 2022 तक गोविंदनगर थाने में मालखाना मुहर्रिर के पद पर दिनेश चंद्र तिवारी तैनात थे।

विज्ञापन
Trending Videos

नोटिस जारी करने के बाद भी कार्यभार देने नहीं आए
पदोन्नत होने के बाद वर्तमान में राजधानी लखनऊ की थाना चौक कोतवाली में तैनात हैं। आरोप है कि तबादला होने के बाद भी वह मालखाने का कार्यभार नए मालखाना इंचार्ज अजय कुमार को नहीं सौंप रहे थे। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी वह कार्यभार देने नहीं आए।

विज्ञापन

धोखाधड़ी करके संपत्ति हड़पने की रिपोर्ट दर्ज
कार्रवाई के डर से 7 अगस्त 2024 को मालखाने का कार्यभार देने के लिए गोविंदनगर थाने में आमद कराई। तब से मालखाने में दाखिल माल का मिलान चल रहा था। इस दौरान करीब 21 मुकदमों से जुड़े 41.30 लाख रुपये व जेवर मालखाने से गायब मिले। कहने के बाद भी माल उपलब्ध न कराने पर थाना प्रभारी ने दिनेश चंद्र तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी करके संपत्ति हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

दरोगा विजय दर्शन ने बरामद किया था लाखों रुपया
गोविंदनगर थाने के मालखाने से गायब रकम में एक ही मुकदमे से संबंधित 19 लाख रुपये हैं। तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी विजय दर्शन ने 3 अप्रैल 2022 को गोविंदनगर थानाक्षेत्र में दबिश देकर सटोरियों को पकड़ा था। स्वाट टीम ने आरोपियों से 45 लाख रुपये बरामद किया था। इसमें 26 लाख रुपये तो मालखाने में मिले, लेकिन 19 लाख रुपए गायब हैं।

गोविंदनगर थाने के मालखाने से नकदी, जेवर और कीमती सामान गायब है। पूर्व मालखाना मुहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भी भेज दी गई है।  -महेश कुमार, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed