फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goods train engine broke down on the climb of Sahjani crossing

UP: सहजनी क्रॉसिंग की चढ़ाई पर मालगाड़ी का इंजन खराब, पौन घंटे बाधित रहा कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग

Wed, 19 Mar 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 10:18 PM IST
सार

Shuklaganj News: मालगाड़ी का इंजन खराब होने से कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पौन घंटे बाधित रहा। कई ट्रेनें खड़ी रहीं।

विज्ञापन
Goods train engine broke down on the climb of Sahjani crossing
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनी रेलवे क्रॉसिंग से मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच कानपुर-लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर पड़ने वाली चढ़ाई पर बुधवार को दोपहर मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। चालक किसी तरह मालगाड़ी को लेकर मगरवारा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां तकनीकी खराबी दूर करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस बीच पौन घंटे तक कानपुर-लखनऊ रेल यातायात बाधित रहा। इस बीच कई ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर 1:45 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही सहजनी और मगरवारा रेलवे क्रॉसिंग के बीच पहुंची, इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चढ़ाई पर चढ़ने के बजाय पीछे की ओर खिसकने लगी। यह देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका। लगभग 10 मिनट तक मालगाड़ी बीच ट्रैक पर खड़ी रही। इसकी जानकारी चालक ने कंट्रोल रूम को दी। इसकी वजह से कानपुर से लखनऊ होकर प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस को सवा दो बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। चालक मालगाड़ी को रोक-रोक कर किसी तरह से मगरवारा रेलवे स्टेशन पहुंचा, जिसे लूप लाइन पर खड़ा किया गया। इसके बाद 2:30 बजे रेल संचालन शुरू हुआ। बताया गया कि चालक ने इंजन को सही किया, जिसके बाद तीन बजे मालगाड़ी को रवाना हुई। वहीं, इस कारण कानपुर छोर पर पनवेल, बरौनी एक्सप्रेस समेत दो अन्य ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed