{"_id":"5c3b3832bdec22739c3fcdf9","slug":"goods-train-divided-into-two-parts-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः चलती मालगाड़ी की टूटी कपलिंग, बीस डिब्बे हुए अलग, टला एक बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः चलती मालगाड़ी की टूटी कपलिंग, बीस डिब्बे हुए अलग, टला एक बड़ा हादसा
Sun, 13 Jan 2019 06:53 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के बीस डिब्बे हुए अलग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में सतना-मानिकपुर रेलखंड के टिकरिया (पुष्करणी) रेलवे गेट के पास मालगाड़ी दो हिस्से में बट गई। कपलिंग टूटने की वजह से बीस डिब्बे अलग हो गए। गनीमत रही कि पहिए पटरी से नहीं उतरे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से हावड़ा-मुंबई मेल आनंद विहार के साथ ही अन्य ट्रेनें प्रभावित हुुईं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आलाधिकारियों में अफरातफरी का माहौल
मालगाड़ी के बीस डिब्बे हुए अलग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम करीब 5 बजे सतना-मानिकपुर रेलखंड के टिकरिया रेलवे गेट के पास कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इससे बीस डिब्बे अलग हो गए। घटना की जानकारी होते ही रेलवे के आलाधिकारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। रेलवे गेट के पास हुए हुए इस हादसे के चलते गेट को काफी देर तक बंद रखा गया जिससे सड़क यातायात भी बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।