{"_id":"614b0a138ebc3e3eb02233de","slug":"good-news-for-pnb-account-holders-bank-started-new-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी खाताधारकों के लिए अच्छी खबर: बैंक शुरू करेगा नई व्यवस्था, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी खाताधारकों के लिए अच्छी खबर: बैंक शुरू करेगा नई व्यवस्था, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
Wed, 22 Sep 2021 04:26 PM IST
शिखा पांडेय
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:26 PM IST
सार
कानपुर में डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय होने से वर्कलोड भी बढ़ गया है। ऐसे में इस तरह के आउटलेट ग्राहकों के साथ ही कर्मचारियों को भी खासी राहत देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल करने जा रहा है। डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग के तहत शहर में 11 पीएनबी ऐट ईजी आउटलेट खोले जाएंगे। आउटलेट में कैश विड्राल मशीन के साथ ही रुपये डालने की मशीन भी लगाई जाएगी।
यहां पासबुक में एंट्री भी हो जाएगी। वीडियो केवाईसी (नो योर कस्टमर) के जरिये खाता भी खोल सकेंगे। यहां पर एक कर्मचारी या अधिकारी बैठेगा जो लोन और बैंक की सेवाओं से जुड़ी जानकारी देगा। आउटलेट खुल जाने से शाखाओं पर से बोझ भी कम होगा।
कानपुर में डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय होने से वर्कलोड भी बढ़ गया है। ऐसे में इस तरह के आउटलेट ग्राहकों के साथ ही कर्मचारियों को भी खासी राहत देंगे। 200 से 240 वर्ग फीट में ये आउटलेट चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।

हर तीन महीने में एक आउटलेट खोलने की तैयारी है। पीएनबी ऑफिसर एसोसिएशन के मंडलीय सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जगह चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। 29 सितंबर तक लोगों से आवेदन भी मांगे गए हैं। यह सुविधा शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ ग्राहकों को होगा। उन्हें शाखाओं में जाने की जरूरत नहीं होगी। इन आउटलेट पर बैंकिंग की सारी सुविधाएं मिलेंगी।
यहां खुल सकते हैं आउटलेट
स्वरूप नगर, आर्य नगर चाट चौराहा, रेव मोती रावतपुर, पांडुनगर, कल्याणपुर, बर्रा, गोविंदनगर, सीटीआई, माल रोड, मोतीझील, किदवईनगर।
यहां खुल सकते हैं आउटलेट
स्वरूप नगर, आर्य नगर चाट चौराहा, रेव मोती रावतपुर, पांडुनगर, कल्याणपुर, बर्रा, गोविंदनगर, सीटीआई, माल रोड, मोतीझील, किदवईनगर।