फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Golden Baba found willl come to kanpur

मिल गए गोल्डन बाबा : चित्रकूट में सुबह दिखे, रात को मैहर में मिले गोल्डन बाबा, आज आएंगे कानपुर

Thu, 17 Mar 2022 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 12:02 AM IST
सार

कल्याणपुर निवासी मनोज सेंगर मंगलवार सुबह घर से निकले थे। जाने से पहले घर ही अपना मोबाइल व आठ किलो सोना चांदी उतारकर रख गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि हमीरपुर निवासी नरेंद्र बुधवार सुबह चित्रकूट धाम में कामतानाथ जी की परिक्रमा कर रहे थे। तभी उनको गोल्डन बाबा दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Golden Baba found willl come to kanpur
गोल्डन बाबा मनोज सेंगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लापता हुए गोल्डन बाबा उर्फ मनोज सिंह सेंगर बुधवार सुबह चित्रकूट धाम में परिक्रमा करते दिखे। एक शख्स ने उनको पहचान लिया तो उसने गोल्डन बाबा के परिचित एक ग्राम प्रधान से उनकी बात कराई। कुछ देर तक वह परिक्रमा करते रहे और बोले वह अब मैहर देवी मंदिर जाएंगे। इसी जानकारी के आधार पर देर रात कल्याणपुर पुलिस ने मैहर से गोल्डन बाबा को खोज लिया। गुरुवार सुबह तक वह कानपुर आ जाएंगे।

विज्ञापन


कल्याणपुर निवासी मनोज सेंगर मंगलवार सुबह घर से निकले थे। जाने से पहले घर ही अपना मोबाइल व आठ किलो सोना चांदी उतारकर रख गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि हमीरपुर निवासी नरेंद्र बुधवार सुबह चित्रकूट धाम में कामतानाथ जी की परिक्रमा कर रहे थे। तभी उनको गोल्डन बाबा दिखाई दिए। 
विज्ञापन


नरेंद्र ने उनको पहचान लिया, जिसके बाद बातचीत की। नरेंद्र ने बागपुर गांव के प्रधान से गोल्डन बाबा की बातचीत कराई। ये दोनों लोग पहले से परिचित हैं। बातचीत करने के बाद बाबा वहां से फिर चले गए। एसीपी ने बताया कि देर रात बाबा मैहर मंदिर के पास मिल गए। उनको लेकर टीम वापस आ रही है। बाकी वजहों का उनसे पूछताछ में पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed