फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold medals to be given to 35 students at HBTU convocation

एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगी राज्यपाल, 35 छात्रों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक

Wed, 06 Jan 2021 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Gold medals to be given to 35 students at HBTU convocation
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र शुभम कुमार सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। शुभम ने 89.10 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


35 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा बीटेक के 460, एमसीए के 52 और एमटेक के 67 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। दूसरे दीक्षांत समारोह में पहली बार बीटेक के छात्रों को डिग्रियां मिलेंगी। 2016 के सितंबर में एचबीटीयू को विवि का दर्जा मिला था।
विज्ञापन


साल 2017 में बीटेक में प्रवेश लेने वाले छात्रों का पहला बैच इस साल पास हुआ है। इसी बैच के छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह की मुख्य अतिथि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल हैं। ऑफलाइन होने वाले दीक्षांत समारोह में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए केवल मेडल विजेताओं को ही बुलाया जाएगा। बाकी छात्र और शिक्षक कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे। बता दें कि विवि प्रशासन ने मेडल धारकों की सूची पर छात्रों से आपत्तियां मांगी थीं पर अभी तक किसी भी छात्र ने आपत्ति नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed