फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Give suggestions how should your station be all stations are being developed under Amrit Bharat Station Scheme

Kanpur: सुझाव दें...आपका स्टेशन कैसा हो, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हो रहे हैं चारों रेलवे स्टेशन

Sat, 05 Apr 2025 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजनारेल मंत्रालय के निर्देश पर सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर सुझाव देने के लिए लिंक तैयार किया है। लिंक पर क्लिक करते ही सामने सुझावों से संबंधित पेज खुल जाएगा। कोई भी अपने स्टेशन के पुनर्विकास में बदलाव चाहता है, तो वह पेज पर दिए गए विकल्पों को अपनी इच्छानुसार भर सकता है।
 

विज्ञापन
Give suggestions how should your station be all stations are being developed under Amrit Bharat Station Scheme
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कानपुर के सेंट्रल, अनवरगंज, गोविंदपुरी व पनकीधाम रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। इन कार्यों व यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे ने अब संबंधित क्षेत्र और जिले की जनता से सुझाव मांगें हैं, जिससे स्टेशन को यात्रियों के अनुसार रूप दिया जा सके। बता दें कि मंडल के कुल 15 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन

इनमें कानपुर के भी चारों रेलवे स्टेशन हैं। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अगर आप रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रियता या ऐतिहासिकता की झलक चाहते हैं तो अपने विचार रेलवे को भेज सकते हैं । रेलवे बोर्ड अपनी वेबसाइट www. indianrailways.gov.in पर सुझाव दो आपका स्टेशन कैसा हो लिंक के माध्यम से लोगों की राय आमंत्रित कर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

विकल्पों को अपनी इच्छानुसार भर सकता है
रेल मंत्रालय के निर्देश पर सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर यह लिंक तैयार किया है। लिंक पर क्लिक करते ही सामने सुझावों से संबंधित पेज खुल जाएगा। कोई भी अपने स्टेशन के पुनर्विकास में बदलाव चाहता है, तो वह पेज पर दिए गए विकल्पों को अपनी इच्छानुसार भर सकता है।

विज्ञापन

संबंधित ऑडियो व वीडियो के अलावा अभिलेख भी अपलोड कर सकते हैं
सुझाव देने वाले को वेबसाइट पर नाम, पता, व्यवसाय, मोबाइल नंबर व ईमेल अंकित करने के साथ स्टेशन का नाम भी चुनना होगा। सुझाव से संबंधित ऑडियो व वीडियो के अलावा अभिलेख भी अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए अलग से विकल्प दिए गए हैं। सबमिट करने के साथ सुझाव रेल मंत्रालय तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed