फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   give six thousend, number will be increased in board exam

छह हजार दो, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ जाएंगे

Sat, 23 May 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
give six thousend, number will be increased in board exam
कानपुर में पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का झांसा देने वाला गैंग फिर सक्रिय हो गया है। इस बार उसने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के अभिभावकों को शिकार बनाने की कोशिश की है। कुछ अभिभावकों के पास फोन आए हैं कि पांच से छह हजार दो, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वा देंगे। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इससे पहले 16 अप्रैल को जीआईसी बिधनू के एक अभिभावक के पास ऐसी ही कॉल आई थी, जिसमें ठगी करने वाले ने खातासंख्या भेजकर नंबर बढ़वाने के एवज में पैसे की डिमांड की थी। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे 10वीं और 12वीं के बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि सभी के पास अलग-अलग नंबर से फोन आया था।
विज्ञापन

ठगों ने कुछ को मैसेज करके खाता संख्या भी भेजी जिसमें पैसे ट्रांसफर करने की बात कही थी। डीआईओएस सतीश तिवारी का कहना है कि अभिभावक किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं। बोर्ड के पास पहले भी इसकी शिकायत पहुंची थी। बोर्ड ने भी साफ किया था कि फोन करने वाले इन लोगों का बोर्ड से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 अभिभावक विद्यालय आए थे, जिन्होंने पैसा लेकर नंबर बढ़ाने के फोन आने की जानकारी दी। यह ठगों का गैंग है, अभिभावक झांसे में न आएं। ऐसे फोन आने पर इसकी शिकायत करें। -डॉ. अंगद सिंह, निदेशक, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed