{"_id":"5d025cbabdec226df579c46d","slug":"girls-found-after-12-hours-of-kidnapping-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, 12 घंटे बाद इस हाल में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, 12 घंटे बाद इस हाल में मिली
Thu, 13 Jun 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
यूपी के उन्नाव में आईबीपी तिराहा के निकट से युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवती को ढूंढने के लिए पुलिस रात भर दौड़ती रही। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक का नंबर सर्विलांस पर लगाया। लगभग 12 घंटे बाद गुरुवार भोर पहर युवती को दही चौकी के पास स्कॉर्पियो से बरामद किया गया।
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक व युवती ने पहले से एक दूसरे को जानने की बात बताई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बुधवार रात सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कल्याणी मोहल्ला में अपनी शादीशुदा बहन के घर आई दो बहनों में एक युवती को स्कार्पियो सवार युवक जबरन बैठाकर चले गए।

Trending Videos
पुलिस ने उन्नाव के दही चौकी से दो युवकों के साथ युवती को पकड़ा
बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो परिजनों ने युवक का मोबाइल नंबर दिया। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उनको ट्रेस करने का प्रयास किया। रात भर युवक अपनी लोकेशन बदलता रहा। गुरुवार सुबह पुलिस को लोकेशन दही चौकी पर मिली। पुलिस ने स्कार्पियो समेत युवती व दो युवकों को पकड़ा और उन्हें कोतवाली ले आई।
पूछताछ में युवती ने युवकों को पहले से जानने की बात बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस सलमान व तारीक निवासी दुआ अचलगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि लड़की को अगवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।