फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girls again top on CBSE result 12th 2019

सीबीएसई में फिर लड़कियां रहीं आगे, 89.78 प्रतिशत से हुईं पास, लड़कों का पासिंग प्रतिशत रहा 83.44

Fri, 03 May 2019 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girls again top on CBSE result 12th 2019
लड़कियों का दबदबा रहा कायम
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा इस बार भी कायम है। इसमें सफल होने वालों में ज्यादातर लड़कियां हैं। यही नहीं, टॉपर्स की सूची में भी ज्यादातर लड़कियां ही शामिल हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार लड़कियों के सफलता प्रतिशत में बढ़ोतरी और लड़कों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस बार कुल 89.78 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की है, जबकि 83.44 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी है। पिछली बार बेटियों ने 89.67 प्रतिशत सफलता हासिल की थी, जबकि लड़कों ने 84 प्रतिशत सफलता पाई थी। 2017 में 88.56 प्रतिशत लड़कियां और 82.26 प्रतिशत लड़कों ने सफलता अर्जित की थी। इस बार सिटी के टॉप-7 की सूची में शामिल 11 छात्रों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


 

सिटी टॉपर प्रियल आडवानी ने प्रयागराज जोन में पांचवा स्थान हासिल किया है

Girls again top on CBSE result 12th 2019
सीबीएसई 12th में लड़कियों का रहा जलवा
इसमें छह लड़कियां और पांच लड़कों के नाम हैं। सिटी टॉपर प्रियल आडवानी ने प्रयागराज जोन में पांचवा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सुहानी अग्रवाल, यशविता शुक्ला, श्रेया शुक्ला, शगुन पाठक, सौम्या सखूजा के नाम भी सिटी टॉपर्स की सूची में शामिल हैं। लड़कों में तरुण कनोडिया, केतन गुप्ता, यश गुप्ता, रामदास तिवारी और हिमांशु खन्ना के नाम शामिल हैं।

कब कितने लड़के और लड़कियां हुए सफल
वर्ष                  लड़के                  लड़कियां
2019               83.44                  89.78
2018                84                     89.67
2017               82.26                  88.56
2016               87.87                  90.20

इलाहाबाद रीजन में 11 प्रतिशत का अंतर
इलाहाबाद रीजन में लड़के और लड़कियों की सफलता में इस बार 11 प्रतिशत का अंतर है। पिछली बार यह अंतर 10 प्रतिशत का था। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार कुल 71.44 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की है, जबकि लड़कियों की संख्या 82.15 प्रतिशत है। पिछली बार 71.47 प्रतिशत लड़के सफल हुए थे, जबकि लड़कियों की संख्या 81.65 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed