फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend was beaten when the marriage was fixed, the girl hanged herself in Kanpur

Kanpur: शादी तय होने पर प्रेमिका को पीटा, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, गैर समुदाय के युवक ने दी थी धमकी

Wed, 05 Apr 2023 10:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 10:49 PM IST
सार

Kanpur Crime News: सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामला ये है कि गैर समुदाय के युवक ने साथियों के साथ युवती के घर में घुसकर धमकी दी थी। युवती की शादी तय होने से युवक ने उसको जमकर पीटा था।

विज्ञापन
Girlfriend was beaten when the marriage was fixed, the girl hanged herself in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सचेंडी के सुरार में प्रेमी के पीटने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने पर मुक्ता प्रसाद की छोटी बेटी मनोरमा (20) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मुक्ता प्रसाद के परिवार में पत्नी कुसुमा के अलावा चार बेटे और चार बेटियां थीं। पुलिस ने बताया कि सबसे छोटी बेटी मनोरमा का प्रेम प्रसंग हरषू पुरवा निवासी गैर समुदाय के युवक शमशाद से कभी चलता था। परिजनों का कहना है कि शमशाद अक्सर मनोरमा के साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले मनोरमा को लेकर शमशाद चला गया था। परिजनों ने थाने में बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मनोरमा को बरामद कर लिया था। मंगलवार को परिजनों के खेत में जाने के बाद शमशाद अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिटाई और धमकी से आहत युवती ने दी जान
जहां उसने मनोरमा से अभद्रता करते हुए पिटाई की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर मनोरमा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सचेंडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

शादी तय होने से बौखला गया था
परिजनों ने बताया कि मनोरमा की शादी औरैया में तय की गई थी। लड़के के परिवार वाले 31 मार्च को गोद भराई की रस्म भी कर गए थे। 18 जून को शादी की तारीख तय की गई थी। शमशाद को इसकी जानकारी मिलने पर वह बौखला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed