फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girlfriend call boyfriend and ask to come home

फोन कर प्रेमी को प्रेमिका ने बुलाया था घर, जब माता-पिता पहुंचे तो इस हालत में मिले वाे

Sun, 31 Mar 2019 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
girlfriend call boyfriend and ask to come home
फाइल फोटो
कानपुर के नवाबगंज में प्रेमी की मौत के मामले में प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। पुलिस केमुताबिक ख्योरा आजाद नगर निवासी अंकित(21) प्रिटिंग के कारखाने में काम करता था।
विज्ञापन


पिता राम बाबू ने बताया कि अंकित का केसा कालोनी निवासी खुशबू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 26 मार्च को अंकित को फोन कर खुशबू ने अपने घर बुलाया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा था तो उसके परिजन खुशबू के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यहां पर गंभीर हालत में अंकित पड़ा मिला था। उसे फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया था।

राम बाबू ने आरोप लगाया है कि खुशबू शादी केलिए दबाव बना रही थी, जबकि अंकित तैयार नहीं था। इसलिए उसको जहर देकर मार दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच केबाद मामला स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed