फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girlfriend burnt alive her boyfriend in kanpur

अपने कमरे में सो रहा था प्रेमी, तभी घर पहुंची प्रेमिका और हाथ-पैर बांध मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी

Wed, 23 Oct 2019 10:49 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
girlfriend burnt alive her boyfriend in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के बजरिया के पुरानी शराब गद्दी निवासी लव कुमार उर्फ सुक्खू (29) सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। परिजनों का आरोप है कि शादी से मना करने पर उसकी प्रेमिका ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी है।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। लव कुमार चमड़े के कारखाने में काम करता है। छोटे भाई अंशु ने बताया कि तकिया (उन्नाव) निवासी युवती से कई सालों से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

युवती ने कुछ माह पहले बहन की शादी पर आकर हंगामा किया था। इसके बाद से भाई ने युवती से बोलना बंद कर दिया था, लेकिन युवती शादी का दबाव बना रही थी।

कुछ दिन पहले ही परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात उसने प्रेमिका को बताकर शादी से इंकार कर दिया। सोमवार रात वह नशे की हालत में अपने कमरे में सो रहा था।

तभी उसकी प्रेमिका घर पहुंची। भाई के हाथ पैर बांधकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को हैलट में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर युवती के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed