फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl student murder case in unnao

UP: गर्लफ्रेंड को बुलाया, दुष्कर्म किया और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी, सामने आई 7 मिनट की खौफनाक साजिश

Mon, 27 Feb 2023 03:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Feb 2023 03:27 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
girl student murder case in unnao
घटना के खुलासे की जानकारी देते एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व गिरफ्त में पीछे खड़े हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने मीडिया को जानकारी दी। बताया कि किशोरी को उसके प्रेमी ने रात में बुलाया। कार में बैठाकर कुछ दूर ले गया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। इसी दौरान दो घंटे तक दोनों साथ रहे।
विज्ञापन


उधर लापता किशोरी के चाचा ने शक होने पर युवक को फोन मिलाया तो दोनों राज खुलने के डर से युवक ने अपने दोस्त को बुलाया और योजना बनाकर किशोरी को घर के रास्ते पर उतारा और सड़क पार करते समय कार से कुचलकर मार डाला। एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा का बुधवार रात दो बजे घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के पास क्षत-विक्षत शव मिला था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर अगले दिन गुरुवार सुबह परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। इसपर पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट कर जांच कर रही थी। जांच कर रही सफीपुर कोतवाली पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश में मोबाइल सीडीआर (कॉल डेटा रिकार्ड) और सीसी टीवी फुटेज से कई क्लू निकाले।

इसी आधार पर इसी गांव में मृतका के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले पिंटू रावत को हिरासत में लेकर पूछतांछ की तो उसने घटना कबूल करते राज खोला। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हत्यारोपी पिंटू ने बताया कि किशोरी से उसके कई महीने से प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन पिंटू एक बारात में कार बुकिंग लेकर गया था। रात करीब 11 बजे उसने किशोरी को फोन करके बुलाया।

वह कालेज रोड के सामने आई तो कार में बैठाकर एक गैस एजेंसी को जाने वाले मार्ग पर सुनसान स्थान पर ले जाकर कार में ही शारीरक संबंध बनाए। वह दोनों करीब दो घंटे तक साथ रहे। इसी दौरान किशोरी के घर से लापता होने पर किशोरी के चाचा ने उसे (पिंटू) को फोन कर जानकारी। उसने एक बरात में कार बुकिंग पर होने की बात बताई। लेकिन राज खुलने के डर से दोनों घबरा गए। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने फोन पर किशोरी के घर में शोर शराबें की आवाज तो सहम गई और घर न जाने व कहीं भाग चलने की जिद पर अड़ गई। खुद को फंसते देख पिंटू ने अपनी वैन के चालक आसीवन थाना क्षेत्र के गल्हरापुर निवासी रोहित को बुलाया। रोहित एक शादी में बुकिंग पर वैन लेकर गया था।
विज्ञापन

करोवन बांध पर रोहित मिला तो अकेले में बात की और बचने के लिए किशोरी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पिंटू के अनुसार उसने एक बार फिर किशोरी को घर जाने के लिए दबाव डाला। गांव की बाजार में एक साड़ी की दुकान के सामने उसे कार से उतारा और योजना के अनुसार सड़क पार करते समय पिंटू ने टक्कर मारते हुए कार उसके ऊपर चढ़ा दी। जिंदा न बचे इसके लिए कार को पीछे कर फिर कुचला। इसके रोहित वैन से कुचलते हुए निकला और दोनों वहां से भाग गए।

लैब भेजे गए पिंटू के कपड़े
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पिंटू ने उसकी करने से पहले शारीरिक संबंध बनाए थे। पूछतांछ में उसने यह कबूल किया है। लेकिन साक्ष्य को पुख्ता करने व सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए दोनों आरोपियों के घटना के समय पहने गए कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।

डिलीट कर दी थी व्हाट्सएप चैटिंग
वारदात को अंजाम देने के बाद पिंटू व उसके साथी रोहित ने अपने-अपने मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग को डिलीट कर दिया। वह एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकांउट चलाता है। एक नंबर उसके एक अन्य दोस्त के नाम से निकाला गया है। पुलिस ने डिलीट की चैटिंग का बैकअप लेने के लेने के लिए दोनों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक एक्सपर्ट लखनऊ के पास भेजा है।

सीसी टीवी की पांच फुटेज ने खोला राज
जांच टीम में शामिल स्वाट और सर्विलांस को तफ्तीश के दौरान पांच सीसी टीवी फुटेज मिले। जिनके सहारे पूरी घटना का खुलासा हो गया। पूछताछ में दोनों खुद को एक दूसरे से तीस-चालीस किमी दूर शादियों में बताते रहे। लेकिन  जब फुटेज और फोन का डेटा मिले तो दोनों ने सच्चाई उगल दी। फुटेज में दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से रात करीब दो बजे गांव में और 2:07 बजे दोनों एक ढाबे पर एक साथ गाड़ी लेकर पहुंचे। ढाबे पर कुछ देर रुकने के बाद रोहित वैन लेकर घर चला गया और किशोरी का पिंटू वापस बारात वाली बुकिंग में अगेहरा चला गया। रात 11 बजे तक बरात में रुकने और फिर सुबह 3:00 बजे बरात में पहुंच जाने से किसी को शक नहीं हुआ। सभी ने यही बताया कि पिंटू तो रात में यहीं था। लेकिन सीसी टीवी कैमरों की फुटेज ने रात खोल दिए।
 

दोनों ने सात मिनट में बनाई हत्या की योजना
पिंटू ने किशोरी को 11 बजे फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह करीब 12 बजे कार लेकर गांव पहुंचा और उसे कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। लेकिन जैसे ही राज खुलने का अंदेशा हुआ शातिर दिमाग  पिंटू ने फटाफट हत्या की योजना बना डाली। पिंटू और रोहित करोवन बांध पर रात 1:48 बजे मिले। करीब सात मिनट दोनों ने अकेले में बात की। इस दौरान किशोरी कार में ही बैठी रही। योजना बनाने के बाद दोनों करीब 1:55 बजे फिर गांव पहुंचे और किशोरी को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद 2:07 मिनट पर दोनों एक साथ ढाबे पर पहुंचे। करीब 2:45 बजे पुलिस ने किशोरी का शव बारामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed